एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, जबकि नाले में गिर कर बच्चे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिले के बधाना गांव में शनिवार की रात सड़क पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी ।वहीं एक अन्य घटना में पॉल्ट्री फॉर्म के गंदे नाले में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, जबकि नाले में गिर कर बच्चे की मौत

जींद,11 सितंबर हरियाणा के जींद जिले के बधाना गांव में शनिवार की रात सड़क पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी ।वहीं एक अन्य घटना में पॉल्ट्री फॉर्म के गंदे नाले में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि जिले के बधाना गांव में खड़े एक सांढ़ को बचाने के चक्कर में दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गयी जिससे इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये ।

उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान करतार और संजय के रूप में की गयी है ।

पुलिस ने बताया कि रधाना गांव में एक पॉल्ट्री फॉर्म के गंदे नाले में डूबने से डेढ़ साल के विपिन की मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम करवा दिया है और शव परिजनों को सौंप दिया है ।

उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2022 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).