एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के रियासी में तंबू के भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक तंबू के भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के रियासी में तंबू के भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

जम्मू, 23 जुलाई जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक तंबू के भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात को माहोरे तहसील के बदोरा पहाड़ी क्षेत्र में भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर के पास हुई।

उन्होंने बताया कि जब भूस्खलन हुआ तब दोनों लोग एक तंबू में सो रहे थे। उन पर मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर सुचारू प्रबंधन का जिम्मा था।

अधिकारियों ने बताया कि आम नागरिकों और पुलिस ने बचाव अभियान संचालित किया तथा मलबे से दोनों के शव बरामद किए।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान तुली कलावन निवासी रशपाल सिंह (26) और चेनानी निवासी रवि कुमार (23) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).