देश की खबरें | बंगाल में पाकिस्तानी राष्ट्रध्वज चिपकाकर सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश करने पर दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना जिले में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के मकसद से रेलवे स्टेशन की दीवार पर पाकिस्तानी झंडे की तस्वीर चिपकाने और हिंदुस्तान मुर्दाबाद लिखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, एक मई पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना जिले में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के मकसद से रेलवे स्टेशन की दीवार पर पाकिस्तानी झंडे की तस्वीर चिपकाने और हिंदुस्तान मुर्दाबाद लिखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपियों चंदन मालाकार (30) और प्रोग्यजीत मंडल (45) को एक राजनीतिक पार्टी का सक्रिय सदस्य और सनातनी एकता मंच नामक संगठन जुड़ा बताया गया है। इन्हें बुधवार रात बोनगांव इलाके से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों ने गोपालनगर थाना अंतर्गत अकईपुर रेलवे स्टेशन के पास शौचालय की दीवार पर पोस्टर चिपकाने और "हिंदुस्तान मुर्दाबाद" लिखने की बात कबूल की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों का इरादा तस्वीर को सार्वजनिक करके तथा उसे किसी अन्य समुदाय या समूह से जोड़कर सांप्रदायिक अशांति भड़काना था।

पुलिस ने कहा कि हालांकि, समय पर हस्तक्षेप के कारण योजना को विफल कर दिया गया।

बोनगांव पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "कल रात, गोपालनगर थानांतर्गत अकाईपुर रेलवे स्टेशन के पास एक शौचालय की दीवार पर पाकिस्तानी राष्ट्रध्वज चिपका हुआ पाया गया। जांच से पता चला कि चंदन मालाकार (30) और प्रोग्यजीत मंडल (45) ने जानबूझकर ऐसा किया, दोनों स्थानीय निवासी, एक राजनीतिक दल के सक्रिय सदस्य और सनातनी एकता मंच के भी सदस्य हैं।”

पोस्ट में कहा गया है, "उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है और बताया है कि इलाके में उनकी योजना सांप्रदायिक अशांति पैदा करने के लिए दीवार पर 'हिंदुस्तान मुर्दाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखने की थी। दोनों को एक विशेष मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है।"

पोस्ट में कहा गया है, "हम उन लोगों को सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे जो सांप्रदायिक अशांति फैलाने के लिए ऐसी साजिशें रच रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\