एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दक्षिण पूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति को गोली मारने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में कहासुनी के बाद कथित रूप से एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के मामले में 29 वर्षीय व्यक्ति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दक्षिण पूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति को गोली मारने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 23 जून दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में कहासुनी के बाद कथित रूप से एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के मामले में 29 वर्षीय व्यक्ति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा, मकान मालिक फैजान अली और उसके किरायेदार के बीच किराया न देने को लेकर तनाव चल रहा था, जिसके चलते रविवार को यह घटना हुई।

यह भी पढ़े | भारत ने लिया कड़ा फैसला, पाकिस्तानी उच्चायोग में 50 फीसदी तक घटाई जाएगी कर्मचारियों की संख्या.

उन्होंने कहा कि मकान मालिक के बेटे शादियाब अली (29) और उसके दोस्त सैफ (20) को सोमवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।

पुलिस ने कहा कि घटना दक्षिण पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके के अबुल फजल एंक्लेव की नयी बस्ती में एक घर में हुई।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का उद्धव सरकार पर हमला, कहा- हमारे पास रोजाना 38,000 टेस्ट करने की क्षमता, सिर्फ 14,000 किए जा रहे हैं टेस्ट: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि मोहसिन बीते करीब दो साल से एक फ्लैट में किराए पर रह रहा है और बीते तीन-चार महीने से उसने किराया नहीं दिया है। उस पर कितना किराया बकाया है, यह अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब आठ बजे फैजान की दो बेटियां फ्लैट में मोहसिन के पास गईं और उससे कहा कि या तो वह किराया दे या फिर फ्लैट खाली कर दे। इस पर मोहसिन ने अपने चार दोस्तों और एक भाई को बुला लिया।

इस बीच मकान मालिक के दो बेटे शादियाब और फैजयाब अपने दोस्त सैफ के साथ वहां पहुंच गए।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर पी मीणा ने कहा, ''इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और फैजयाब अली ने देसी पिस्तौल से किरायेदार के साथी मुस्समिन पर गोली चला दी।''

उन्होंने कहा कि घायल को होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया।

मीणा ने कहा कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और 34 तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि शादियाब ने होटल मैनेजमेंट में स्नातक की पढ़ाई कर रखी है। उसका दोस्त सैफ फार्मेसी का प्रथम वर्ष का छात्र है। दोनों पहले किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).