देश की खबरें | सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों को मिली जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या करने की बिश्नोई गिरोह की कथित साजिश के सिलसिले में पिछले साल गिरफ्तार किए गए दो लोगों को शुक्रवार को जमानत दे दी।

मुंबई, सात फरवरी बंबई उच्च न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या करने की बिश्नोई गिरोह की कथित साजिश के सिलसिले में पिछले साल गिरफ्तार किए गए दो लोगों को शुक्रवार को जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति एन आर बोरकर ने गौरव भाटिया उर्फ ​​संदीप बिश्नोई और वासपी महमूद खान की जमानत याचिका मंजूर कर ली।

विस्तृत आदेश अभी उपलब्ध नहीं हुआ है।

नवी मुंबई पुलिस ने पिछले साल आरोप लगाया था कि इन दोनों लोगों और अन्य आरोपियों ने मुंबई के पास पनवेल में सलमान खान के फार्महाउस और बांद्रा स्थित उनके घर के आसपास के इलाके और उन कुछ जगहों की रेकी की थी जहां सलमान फिल्म शूटिंग के लिए गए थे।

इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 18 सदस्यों के खिलाफ अभिनेता की हत्या की साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया।

बिश्नोई गिरोह के दो सदस्यों ने अप्रैल 2024 की शुरुआत में खान के बांद्रा अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक अलग मामले में अहमदाबाद की जेल में है। उसका फरार भाई अनमोल, संपत नेहरा, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा उन लोगों में शामिल हैं जिनका नाम प्राथमिकी में दर्ज है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी