एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जयपुर में आईपीएल मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, 56 टिकट बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को होने वाले ‘राजस्थान रॉयल्स’ तथा ‘गुजरात टाइटन्स’ के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले के टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जयपुर में आईपीएल मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, 56 टिकट बरामद

जयपुर, 27 अप्रैल राजस्थान पुलिस ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को होने वाले ‘राजस्थान रॉयल्स’ तथा ‘गुजरात टाइटन्स’ के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले के टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से कुल 56 टिकट और एक कार बरामद की गई है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आईपीएल मैच के टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए सभी पुलिस थानों को निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल प्रदीप की सूचना पर 26 अप्रैल को पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के चौड़ा रास्ता निवासी संदीप नाटानी (45) और ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के कंवर नगर निवासी चंद्र प्रकाश (26) को गिरफ्तार किया।

गौतम ने कहा, ‘‘पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे 2,400 रुपये की टिकट चार हजार रुपये में और 3,200 रुपये की टिकट पांच हजार रुपये में बेच रहे थे।’’

पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी और मुद्रित दरों से अधिक कीमत पर टिकट बेचने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).