एजेंसी न्यूज

America: अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के आरोप में दो पाकिस्तानी गिरफ्तार

अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के आरोप में सीमा गश्ती एजेंटों ने यहां दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. सीमा अधिकारियों को एक सितंबर को किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि अमेरिका और कनाडा की सीमा के पास दो संदिग्ध व्यक्ति सड़क पर घूम रहे हैं.

America: अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के आरोप में दो पाकिस्तानी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

न्यूयार्क, 14 सितंबर : अमेरिका (America) में अवैध तरीके से घुसने के आरोप में सीमा गश्ती एजेंटों ने यहां दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. सीमा अधिकारियों को एक सितंबर को किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि अमेरिका और कनाडा की सीमा के पास दो संदिग्ध व्यक्ति सड़क पर घूम रहे हैं.गश्ती एजेंटों ने दोनों व्यक्तियों को पकड़ा जिसके बाद पता चला कि वे पाकिस्तान के नागरिक हैं और उनके पास अमेरिका में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं है.

अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि आफताब अकबर हुसैन (41) को आव्रजन न्यायाधीश द्वारा 2013 में अमेरिका से निकाल दिया गया था. उसे कैलिफोर्निया में मादक पदार्थ (एक्सटेसी) रखने का दोषी ठहराया गया था और दो साल की जेल हुई थी. यह भी पढ़ें : America-China: अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते मुद्दों की पृष्ठभूमि में बाइडन ने शी से फोन पर की बात

हुसैन पर अवैध तरीके से दोबारा देश में घुसने का आरोप भी दर्ज किया गया है जिसके लिए उसे जुर्माना और दो साल कैद की सजा हो सकती है. विभाग ने कहा कि 33 वर्षीय दूसरा व्यक्ति कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से घुसा था और उसे वापस कनाडा भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2021 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).