विदेश की खबरें | भारतीय मूल के दो प्रख्यात अमेरिकी बाइडेन के ‘‘मुख्य सलाहकारों’’ में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल के दो प्रख्यात अमेरिकी शख्स डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के ‘‘मुख्य सलाहकारों’’ में शामिल हैं जो कोरोना वायरस महामारी से ले कर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने, विदेश नीति और जलवायु परिवर्तन जैसे मामलों में उन्हें सलाह दिया करते हैं।

न्यूयॉर्क, 30अक्टूबर भारतीय मूल के दो प्रख्यात अमेरिकी शख्स डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के ‘‘मुख्य सलाहकारों’’ में शामिल हैं जो कोरोना वायरस महामारी से ले कर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने, विदेश नीति और जलवायु परिवर्तन जैसे मामलों में उन्हें सलाह दिया करते हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

यह भी पढ़े | Fawad Chaudhry on Pulwama Attack: पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी बोले- इमरान खान के नेतृत्व में पुलवामा हमला एक बड़ी उपलब्धि.

न्यूयार्क टाइम्स की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी पर उन्हें सलाह देने वालों में अमेरिका के पूर्व सर्जन जनरल डॉ विवेक मूर्ति शामिल हैं। मूर्ति की नियुक्ति पूर्व राष्ट्रपति राष्ट्रपति बराक ओबामा ने की थी वहीं बाइडेन को आर्थिक मुद्दों की जानकारी हार्वर्ड के अर्थशास्त्री राज चेट्टी दे रहे हैं।

मूर्ति और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पूर्व प्रमुख डेविड केसलर उन लोगों में शामिल हैं जो बाइडेन प्रचार अभियान की ओर से की गई एक कॉन्फ्रेंस कॉल पर थे, तभी इस बात का पता लगा था कि सीनेटर कमला हैरिस के साथ यात्रा करने वाले दो लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | Sex Amid Coronavirus: कोरोना वायरस महामारी के दौरान दुनिया के इन देशों में लोगों ने बनाई सेक्स से दूरी, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा.

रिपोर्ट में कहा गया,‘‘ बाइडेन अक्सर विशेषज्ञों के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते है और डॉ मूर्ति और डॉ केसलर चिकित्सा क्षेत्र के दो दिग्गज हैं जिनसे जन स्वास्थ्य संकट के वक्त बाइडेन ने परामर्श लिया था।’’

रिपोर्ट में केसलर के हवाले से कहा गया कि महामारी के शुरुआती दिनों में वह और मूर्ति बाइडेन को प्रतिदिन या सप्ताह में चार बार जानकारी दिया करते थे।

अर्थव्यवस्था पर सलाह लेने के लिए बाइडेन का दायरा बहुत बड़ा है और वह सैकडों नीति विशेषज्ञों से परामर्श लेते हैं।

फेडरेशन रिजर्व की पूर्व अध्यक्ष जेनेट येलेन ने कहा कि अर्थव्यवस्था पर बाइडेन को जानकारी देने वालों में चेट्टी शामिल हैं ‘‘जिन्होंने आर्थिक गतिशीलता और इसके आधार पर अहम शोध किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\