देश की खबरें | रेल भवन में कोविड-19 के दो नये मामले , कुल संख्या बढ़ कर 11 हुई
जियो

नयी दिल्ली, चार जून रेल भवन में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आने पर रेलवे मुख्यालय में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 11 हो गये हैं।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के दो नये मामले 24 घंटे से भी कम समय में सामने आये हैं।

यह भी पढ़े | जम्मू और कश्मीर: कालाकोट इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड में एक आतंकी ढेर.

उल्लेखनीय है कि यहां स्थित रेल भवन में संक्रमण के मामले सामने आने पर इसे पिछले महीने दो बार सील किया जा चुका है।

नया मामला रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव के कार्यालय में काम करने वाले एक अधिकारी का है। यह अधिकारी आखिरी बार 21 मई को कार्यालय गये थे और तीन जून को उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े | बौखलायें पाकिस्तान की नापाक चाल, भारतीय डिप्लोमैट गौरव अहलूवालिया के घर के बाहर किया ISI एजेंट्स तैनात- करते हैं पीछा: देखें VIDEO.

एक अन्य अधिकारी भवन की तीसरी मंजिल पर काम करते हैं। वह आखिरी बार एक जून को कार्यालय गये थे।

इन दोनों अधिकारियों के संपर्क में आये सभी लोगों को 14 दिनों के लिये घर पर ही पृथक रहने को कहा गया है।

सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 के मामले बढ़ने से अधिकारियों में दहशत है और वे लंबी छुट्टी पर जाने के लिये अर्जी देने का विचार कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)