गुरूग्राम, 28 अगस्त दिल्ली-गुरूग्राम एक्सप्रेसवे पर एक कार द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारे जाने से दो व्यक्ति घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि कार की टक्कर से मोटरसाइकिल से ये दोनों व्यक्ति गिर गये और मोटरसाइिकल उस कार में फंस गयी। उसके अनुसार यह कार एक किलोमीटर तक मोटरसाइकिल को घसीटकर ले गयी।
पुलिस का कहना है कि कार चालक कार वहीं छोड़कर भाग गया । पुलिस ने कार जब्त कर ली।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात को फार्मासिस्ट सचिन कुमार अपने दोस्त के साथ झाड़सा चौक से सेक्टर 15 जा रहे थे, उसी दौरान कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
उसके मुताबिक दोनों गिर गये और घायल हो गये जबकि कार नहीं रूकी और वह मोटरसाइकिल को घसीटती हुई एक किलोमीटर तक ले गयी।
सिविल लाइंस थाने में कार चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
थानाप्रभारी पंकज कुमार के अनुसार कार का पंजीकरण नवीन कुमार के नाम से है और पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY