देश की खबरें | पीलीभीत में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत, किशोर समेत तीन की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत जिले में माधोटांडा थाना इलाके में कलीनगर-पूरनपुर मार्ग पर दो मोटरसाइकिल में आमने सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पीलीभीत (उप्र), 10 नवंबर पीलीभीत जिले में माधोटांडा थाना इलाके में कलीनगर-पूरनपुर मार्ग पर दो मोटरसाइकिल में आमने सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
माधोटांडा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अचल कुमार ने पत्रकारों को बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गये।
उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
एसएचओ ने बताया कि कलीनगर में चार दिन से रामलीला मेला लगा है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को माधोटांडा क्षेत्र के गांव लोहरपुरी निवासी पवन (16) गांव के ही भगवान स्वरूप (25) व एक अन्य के साथ रामलीला मेला देखने आए थे।
कुमार ने बताया कि रात करीब दस बजे मेला देखकर तीनों युवक पूरनपुर-कलीनगर मार्ग से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे, तभी कलीनगर स्थित शादीघर के पास स्थानीय निवासी प्रदीप की मोटरसाइकिल से उनकी आमने-सामने से टक्कर हो गई।
इस हादसे में पवन (16), भगवान स्वरूप (25) और प्रदीप (25) की मौके पर ही मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे में घायल दो युवकों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2023 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

