एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में बाढ़ से दो और लोगों की मौत, 18 जिलों में 10.75 लाख लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ से शनिवार को दो और लोगों की मौत हो गई और इससे 18 जिलों में 10.75 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। एक सरकारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

देश की खबरें | असम में बाढ़ से दो और लोगों की मौत, 18 जिलों में 10.75 लाख लोग प्रभावित

गुवाहाटी, चार जुलाई असम में बाढ़ से शनिवार को दो और लोगों की मौत हो गई और इससे 18 जिलों में 10.75 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। एक सरकारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने अपने नियमित बुलेटिन में बताया कि मोरीगांव में बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत हुई और एक अन्य व्यक्ति की मौत तिनसुकिया जिले में हुई है जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 61 हो गई है, जिनमें से 37 लोगों की मौत बाढ़ के कारण और 24 लोगों की मौत लगातार हुई बारिश के कारण हुए भूस्खलन से हुई है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: TMC काउंसलर चंपा दास को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी.

लखीमपुर और बोंगाईगांव में शनिवार को बाढ़ का पानी कम हुआ है। धेमाजी, बिश्वनाथ, चिरांग, दारंग, नलबाड़ी, बारपेटा, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमारा, गोलपाड़ा, कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, मोरीगांव, नागांव, गोलाघाट, जोरहाट, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिले बाढ़ से प्रभावित है।

बुलेटिन के अनुसार बारपेटा बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है जहां 6.33 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इसके बाद दक्षिण सालमारा में लगभग 1.95 लाख लोग प्रभावित हैं। गोलपाड़ा में 83,300 से अधिक लोग प्रभावित हैं।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगालः उत्तरी बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 की पार्षद चंपा दास को अपराधियों ने मारी गोली: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में तीन जिलों में एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने 1,046 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

जिला प्रशासन ने आठ जिलों में 171 राहत शिविर और वितरण केन्द्र स्थापित किये हैं जहां इस समय 6,531 लोग शरण लिये हुए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2020 12:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).