देश की खबरें | असम में बाढ़ से दो और लोगों की मौत, स्थिति में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम राज्य में बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार होने के बावजूद रविवार को दो और लोगों की मौत हो गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।
गुवाहाटी, 10 जुलाई असम राज्य में बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार होने के बावजूद रविवार को दो और लोगों की मौत हो गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) बुलेटिन के अनुसार, दोनों मौतें हैलाकांडी जिले में हुईं। इस साल बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या 192 हो गई।
बुलेटिन के मुताबिक, अभी भी 12 जिलों में 5,39,334 लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। 18 राजस्व मंडलों के कुल 390 गांव जलमग्न हैं।
कछार सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां 3,55,960 लोग अब भी प्रभावित हैं, इसके बाद मोरीगांव में 1,42,662 लोग बाढ़ की चपेट में हैं।
राज्य में 38,000 से अधिक लोगों ने 114 राहत शिविरों में शरण ली है।
एएसडीएमए ने कहा कि कुल 7,368.41 हेक्टेयर फसल क्षेत्र भी जलमग्न है।
पिछले 24 घंटों में डिब्रूगढ़, मोरीगांव, नगांव, उदलगुरी, बक्सा और होजई जिलों में घरों, सड़कों और अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
एएसडीएमए के मुताबिक, बक्सा, विश्वनाथ, बोंगाईगांव, मोरीगांव और तिनसुकिया जिलों से भूस्खलन की खबरें मिली हैं।
हालांकि, राज्य में कोई भी बड़ी नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2022 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

