देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के दो और मरीजों की मौत, संक्रमण के 99 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में दो और लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई और संक्रमण के 99 नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 2,986 हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जियो

चंडीगढ़, 12 जून पंजाब में दो और लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई और संक्रमण के 99 नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 2,986 हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मौत का पहला मामला अमृतसर और दूसरा जालंधर का है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 202 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 10 हजार के करीब पहुंचा: 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसके अमृतसर में सर्वाधिक 63 नए मामले सामने आए हैं जबकि लुधियाना में 12, संगरुर और रुपनगर में पांच-पांच, मोहाली और जालंधर में तीन-तीन, एसबीएस नगर, होशियारपुर और फजिल्का में दो-दो, बरनाला और फिरोजपुर में एक-एक संक्रमित मरीज पाए गए हैं।

नए मामलों में बरनाला का एक पुलिसकर्मी, होशियारपुर का भारतीय सेना का जवान और संगरुर में एक कैदी संक्रमित पाए गए हैं। नए मामलों में छह मरीज हाल ही में दिल्ली, गुड़गांव, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश से लौटे हैं।

यह भी पढ़े | झारखंड के पलामू में पुलिस से मुठभेड़ के बाद उग्रवादी फरार, हथियार गोलाबारूद बरामद.

इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 23 संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद अपने घर चले गए।

अब तक राज्य में 2,282 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और फिलहाल 641 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\