देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से दो और मौत, मृतक संख्या 55 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 55 हो गई।

जियो

श्रीनगर, 13 जून जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 55 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के पराय पोरा इलाके के सेवानिवृत्त डॉक्टर की बेमिना के एसकेआईएमएस अस्पताल में कल देर रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के जम्मू-कश्मीर में 148 नए मामले पाए गए: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि कोविड-19 जांच में वह संक्रमित पाए गए थे।

उन्हें दो जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह श्वसन संबंधित क्रोनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित थे।

यह भी पढ़े | पतंजलि ने किया कोरोना वायरस की दवा खोजने का दावा किया, आचार्य बालकृष्ण बोले ‘आयुर्वेद से इलाज मुमकिन’.

अधिकारियों ने बताया कि उनकी स्थिति नौ जून को गंभीर हो गई थी और उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक बजे उनकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की सुबह एसएमएचएस अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 55 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\