देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित दो और मरीजों की मौत, 431 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई वहीं 431 नये मामले सामने आये हैं।

जयपुर, पांच अगस्त राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई वहीं 431 नये मामले सामने आये हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को बारां और बीकानेर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक-एक और मरीज की मौत हो गई। जिससे राज्य में अब तक इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या 9,589 हो गई है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राज्य में 431 नये कोरोना वायरस संक्रमित मरीज पाये गये हैं। जिससे राज्य में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 12,96,062 हो गई है। वहीं वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2607 हो गई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मिले 431 संक्रमित मरीजों में राजधानी जयपुर में 171, उदयपुर में 52, जोधपुर में 39, दौसा में 25, अलवर में 15 नये संक्रमित मरीज शामिल है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 153 मरीज संक्रमित मुक्त हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now