देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के दो और मामले सामने आये, संक्रमितों की संख्या 147 पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के दो और मामले सामने आए हैं। तीन साल की एक बच्ची सहित दो व्यक्तियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 147 पहुंच गई।
आइजोल, 26 जून मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के दो और मामले सामने आए हैं। तीन साल की एक बच्ची सहित दो व्यक्तियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 147 पहुंच गई।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बृहस्पतिवार को जोराम मेडिकल कॉलेज (जेडएमसी) और लुंगलेई सिविल अस्पताल में कुल 1,140 नमूनों की जांच की गई थी, जिसके बाद तीन साल की एक बच्ची और 23 साल की एक महिला को वायरस से संक्रमित पाया गया। दोनों आइजोल की रहने वाली हैं।
बयान में कहा गया कि महाराष्ट्र से राज्य में लौटने पर दोनों को संस्थागत पृथकवास में रखा गया था।
बयान में कहा गय कि उन्हें शुक्रवार सुबह जेडएमसी में भर्ती कराया गया।
जेडएमसी और लॉन्गतलाई स्थित एक अन्य कोविड-19 देखभाल केंद्र (सीसीसी) से शुक्रवार को कम से कम 17 लोगों- आठ पुरुषों और नौ महिलाओं को छुट्टी दे दी गई।
इन सभी को अगले सात दिनों तक अपने स्वास्थ्य की निगरानी करने की सलाह दी गई है।
मिजोरम में वर्तमान में 100 रोगियों का उपचार चल रहा है, जबकि 47 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना वायरस के कारण किसी की भी मौत नहीं हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

