MP Shocker: सिवनी जिले में लापता दो नाबालिग भाइयों की गला रेतकर हत्या, शवों को जंगल में फेंका गया
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक दिन पहले लापता हुए दो नाबालिग भाई (नौ एवं छह साल) बुधवार को एक जंगल में मृत पाए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बच्चों की गला रेतकर हत्या की गई और फिर शवों को जंगल में फेंक दिया गया.
सिवनी (मप्र), 17 जुलाई : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक दिन पहले लापता हुए दो नाबालिग भाई (नौ एवं छह साल) बुधवार को एक जंगल में मृत पाए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बच्चों की गला रेतकर हत्या की गई और फिर शवों को जंगल में फेंक दिया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोतवाली पुलिस थाने के अंतर्गत सिवनी शहर के सुभाष वार्ड इलाके से बच्चे मंगलवार शाम से लापता थे.
अधिकारी ने बताया कि एक दिन बाद उनके शव जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर सिवनी-कटंगी (बालाघाट जिला) मार्ग पर अंबामई जंगल में तीन किलोमीटर अंदर मिले.
उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों की गला रेत कर हत्या किए जाने के बाद उनके शवों को पत्थरों से ढंक दिया गया था. पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने बताया कि पीड़ित बच्चों की मां ने कोतवाली पुलिस थाने में अपने बेटों की गुमशुदगी के साथ-साथ अपहरण का मामला दर्ज कराया था. यह भी पढ़ें : मादक पदार्थ सौदे में असफल होने पर तस्कर का अपहरण करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
मेहता ने बताया कि तलाशी के दौरान संदिग्ध से पूछताछ के बाद कोतवाली और डुंडास्वनी पुलिस की संयुक्त टीम ने शवों को बरामद किया तथा उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उन्होंने कहा कि एक श्वान दस्ते और फोरेंसिक टीम ने उस स्थान का निरीक्षण किया जहां शव पाए गए थे और हत्या से संबंधित सबूत एकत्र किए गए हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 12:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

