देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के मंत्रिमंडल में दो मंत्री शामिल किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में वाई एस जगन मोहन रेड्डी की सरकार में बुधवार को दो विधायकों को मंत्री बनाया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 22 जुलाई आंध्र प्रदेश में वाई एस जगन मोहन रेड्डी की सरकार में बुधवार को दो विधायकों को मंत्री बनाया गया।

राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन ने विजयवाड़ा में राजभवन में हुए एक संक्षिप्त कार्यक्रम में सी श्रीनिवास वेणुगोपाल कृष्णा और सीदिरी अप्पाला राजू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी 5 अगस्त को रखेंगे राम मंदिर की नींव, समारोह में शामिल होने के लिए राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों को न्योता.

उपमुख्यमंत्री (राजस्व) पी सुभाष चंद्र बोस और मंत्री एम वेंकट रमण राव ने राज्यसभा के लिए चुने जाने पर पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद मंत्रिमंडल में दो पद रिक्त हो गए थे।

कृष्णा और राजू पिछड़े सेत्ती बालीजा और मछुआरा समुदाय से आते हैं। इन्हीं समुदायों से क्रमशः बोस और रमण का भी ताल्लुक है।

यह भी पढ़े | असम: बगजान में ऑइल इंडिया के गैस कुएं में तेज धमाका, तीन विदेशी एक्सपर्ट घायल.

दोनों 2019 में पहली बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

कृष्णा पूर्वी गोदावरी जिले की रामचंद्रपुरम सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि राजू श्रीकाकुलम जिले की पलासा सीट से विधायक हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी, विधानसभा अध्यक्ष टी सीताराम, मंत्रियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\