देश की खबरें | नक्सली हमले में आईटीबीपी के सहायक सेनानी समेत दो शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सली हमले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं।

नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 20 अगस्त राज्य के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सली हमले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईटीबीपी के कड़ेमेटा शिविर के करीब माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया है। इस हमले में सहायक सेनानी सुधाकर शिंदे और सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह शहीद हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहर लगभग 12:10 बजे आईटीबीपी की 45वीं बटालियन की ई कंपनी को गश्त पर रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि दल के जवान जब शिविर से छह सौ मीटर की दूरी पर थे तभी नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। हमले में शिंदे और सिंह शहीद हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद माओवादी एक एके-47, दो बुलेट प्रूफ जैकेट तथा एक वायरलेस सेट लूट कर ले गए हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है तथा हमलावर नक्सलियों की खोज शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर