एजेंसी न्यूज

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए. वहीं, पुलवामा में एक और मुठभेड़ शुरू हो गयी है.

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर
सुरक्षाबल (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए. वहीं, पुलवामा में एक और मुठभेड़ शुरू हो गयी है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां के चौगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा, ‘‘तलाश अभियान के दौरान जैसे ही आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला तो उन्हें आत्मसमर्पण करने का पूरा मौका दिया गया.

हालांकि, उन्होंने इनकार कर दिया और संयुक्त तलाश दल पर अंधाधुंध गोलियां चलायी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गयी.  अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और मुठभेड़ स्थल से उनके शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान शोपियां में ब्रारीपोरा के सज्जाद अहमद चक और पुलवामा में अचान लिटर के राजा बासित याकूब के रूप में की गयी है. यह भी पढ़े: Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी घोषित कर रखा है और वे आतंकी अपराध के कई मामलों में शामिल समूहों का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा मारा गया आतंकवादी चक युवाओं को आतंकवादी संगठनों में भर्ती करने में भी शामिल रहा.

मुठभेड़

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री और दो एके राइफल, चार एके मैगजीन और 32 गोलियों समेत हथियार तथा गोला बारुद बरामद किए गए हैं. अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एक और मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी चल रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2021 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).