देश की खबरें | भूस्खलन के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के दो मार्गों को यातायात के लिए खोला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भूस्खलन के कारण बाधित मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पुणे से दो मार्गों को वाहनों के लिए खोले जाने के बाद महाराष्ट्र की राजधानी की ओर जाने वाला यातायात सोमवार तड़के फिर से बहाल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 24 जुलाई भूस्खलन के कारण बाधित मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पुणे से दो मार्गों को वाहनों के लिए खोले जाने के बाद महाराष्ट्र की राजधानी की ओर जाने वाला यातायात सोमवार तड़के फिर से बहाल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राजमार्ग पुलिस ने बताया कि उन्होंने पहाड़ों से गिरे मलबे और पत्थरों को हटाने के लिए सोमवार को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक दो घंटे पुणे से मुंबई के लिए यातायात को बंद रखने का फैसला किया है।

एक अधिकारी ने कहा कि एक अन्य घटना में पुणे जिले में खंडाला के पास सोमवार को देर रात करीब डेढ़ बजे भूस्खलन हुआ, जिसके चलते उर्से और तालेगांव के बीच यातायात बाधित हो गया। मलबा हटाए जाने के बाद मार्ग को सुबह यातायात के लिए खोल दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि रायगढ़ जिले में अदोशी गांव के निकट मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे भूस्खलन हुआ था जिससे देश की वित्तीय राजधानी की ओर जाने वाले तीन मार्ग बाधित हो गए थे।

उन्होंने कहा कि बोरघाट राजमार्ग पुलिस और रायगढ़ के पुलिस कर्मी घटनास्थल पहुंचे और डंपर एवं मशीनों की मदद से मलबा हटाया गया।

अधिकारी ने कहा कि सोमवार देर रात करीब ढाई बजे पुणे से मुंबई की ओर जाने वाले दो मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया गया। उन्होंने कहा कि भूस्खलन की आशंका के चलते पर्वतीय क्षेत्र से सटा तीसरा मार्ग अब भी नहीं खोला गया है।

राजमार्ग पुलिस ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में मलबा और पत्थर गिरने की आशंका है जिसके मद्देनजर सोमवार को एक्सप्रेसवे पर पुणे से मुंबई के लिए यातायात दोपहर 12 बजे से दिन में दो बजे तक बंद करने का फैसला किया गया है।

राजमार्ग पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि शिंग्रोबा घाट के निकट पुराना पुणे-मुंबई राजमार्ग कारों की आवाजाही के लिए खुला रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स