देश की खबरें | द्वारका में सड़क दुर्घटना में मध्य प्रदेश के दो श्रमिकों की मौत, दो अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के मोटरसाइकिल से टकरा जाने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

नयी दिल्ली, नौ जून दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के मोटरसाइकिल से टकरा जाने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि एनएलयू लाल बत्ती के पास दुर्घटना की सूचना बृहस्पतिवार को मिली।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा कि घायलों को इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटनास्थल पर मोटरसाइकिल और एसयूवी मिली हैं।

उन्होंने कहा कि द्वारका सेक्टर-17 के स्पाइन एन्क्लेव निवासी माते (32) और दीक्षा (10) को प्राथमिक उपचार के बाद सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहीं फूला (30) और लखन (37) को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

पुलिस ने बताया कि सभी लोग मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से हैं और एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। ये दिल्ली में मजदूरी करते थे।

पुलिस ने कहा कि फूला माते की पत्नी थी और लखन उसका साला था।

उन्होंने कहा कि माते का बयान दर्ज किया गया जिसमें उसने कहा कि वह अपने परिवार के साथ भारत विहार से मोटरसाइकिल पर सेक्टर 17 की ओर जा रहा था तभी सेक्टर 13 की तरफ से आ रही एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसयूवी चालक की पहचान अबरार (24) के तौर पर की गई है। वह नजफगढ़ के गोपाल नगर का रहने वाला है और पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल