देश की खबरें | ओडिशा के भद्रक में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के भद्रक जिले में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक स्कूली छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भद्रक, तीन जनवरी ओडिशा के भद्रक जिले में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक स्कूली छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि पुरी की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पुल से नीचे गिर गई। कार कोलकाता की तरफ जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल पर सवार आलोक मोहंती (25) की अस्पताल में मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति घायल है। कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में जिले के अगरपाड़ा-बोंथ रोड पर धनगर चौक पर माल से लदे एक ट्रैक्टर ने दो स्कूली छात्रों को कुचल दिया। इस हादसे में मारे गए छात्र की पहचान आदित्य केसरी जेना (10) के रूप में हुई है।
उसने बताया कि यह हादसा उस दौरान हुआ जब दोनों छात्र स्कूल से लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार, दूसरे घायल छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

