एजेंसी न्यूज

Rajasthan: राजस्‍थान में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीन घायल

राजस्थान के नागौर जिले में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Rajasthan: राजस्‍थान में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीन घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

जयपुर, 24 जुलाई : राजस्थान के नागौर जिले में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात नागड़ी गांव के पास दो कारों के टकरा जाने से हुआ. यह भी पढ़ें : Bihar: बीमार, लावारिस बेजुबानों के जख्मों पर वर्षों से मरहम लगा रहे अतुल्य

खींवसर पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह ने कहा, "शनिवार देर रात दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई,जिसके बाद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य को इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया." मृतकों की पहचान बजरंग लाल प्रजापत और लक्ष्मण शर्मा के रूप में हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2022 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).