नूंह, तीन जून हरियाणा के नूंह जिले में कोलगांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एक वाहन (एसयूवी) के सड़क डिवाइडर से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा रविवार रात हुआ था।
उसने बताया कि इस हादसे में 35 वर्षीय रोहित गुप्ता और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद फिरोजपुर झिरका से एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां रोहित और एक अन्य व्यक्ति विकास (34) को मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि अन्य तीन लोगों को इलाज के लिए गुरुग्राम और दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY