एजेंसी न्यूज

Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत, एक घायल

बाराबंकी जिले में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत, एक घायल
(Photo Credits ANI)

बाराबंकी (उप्र), 8 दिसंबर : बाराबंकी जिले में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात को फतेहपुर तहसील क्षेत्र के थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में रंजीतपुर सोनहरा मोड़ पर हुई जब दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं. उसने बताया कि हादसे में उमाकांत सिंह (45), राजेश कुमार (55) और अंकित (25) गंभीर रूप से घायल हो गए. यह भी पढ़ें : ठाणे जिले में कोचिंग सेंटर में नाबालिग लड़कों का यौन शोषण करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उमाकांत और राजेश को मृत घोषित कर दिया तथा अंकित की स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2024 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).