एजेंसी न्यूज

Thane Shocker: ठाणे जिले में कोचिंग सेंटर में नाबालिग लड़कों का यौन शोषण करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कम आय वर्ग के बच्चों के लिए संचालित एक कोचिंग सेंटर के तीन लड़कों का कथित रूप से यौन शोषण करने के आरोप में 35 वर्षीय शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Thane Shocker: ठाणे जिले में कोचिंग सेंटर में नाबालिग लड़कों का यौन शोषण करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
Arrest (Img: TW)

ठाणे, 8 दिसंबर : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कम आय वर्ग के बच्चों के लिए संचालित एक कोचिंग सेंटर के तीन लड़कों का कथित रूप से यौन शोषण करने के आरोप में 35 वर्षीय शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. अंबरनाथ पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक बालाजी पंधारे ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर लड़कों को मालिश करने के लिए मजबूर किया, उन्हें गलत तरीके से छुआ और उनके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए.

उन्होंने बताया कि यह दुर्व्यवहार का मामला तब सामने आया जब नौ से 15 वर्ष की आयु के लड़कों ने सितंबर में अपनी कक्षाएं छोड़ दीं और केंद्र में लौटने से इनकार कर दिया. आखिरकार, एक पीड़ित ने अपने परिवार को सारी बात बताई. संस्थान प्रशासन ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. यह भी पढ़ें : ठाणे जिले में कोचिंग सेंटर में नाबालिग लड़कों का यौन शोषण करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिक्षक के घर से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं तथा उनमें मिले वीडियो की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2024 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).