नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिव नरायण वैश ने सोमवार को बताया कि थाना कोहंडौर क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज राजमार्ग पर आज धरौली मधुपुर स्थित बंद पड़े टोल प्लाजा के निकट प्रयागराज की तरफ से आ रही कार व विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की आमने सामने से टक्कर हो गयी।
उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार मनोज (50) और सुनीता (50) निवासी जिला मैनपुरी समेत कुल सात लोग घायल हो गए।
वैश ने बताया कि ट्रक में सवार जिला संत कबीर नगर निवासी कुल छह लोग घायल हो गए। कार व ट्रक में श्रद्धालु सवार थे जो प्रयागराज और अयोध्या जा रहे थे।
सीओ ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिये स्थानीय चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मनोज व सुनीता को मृत घोषित कर दिया, और तीन घायलों को रायबरेली स्थित एम्स भेज दिया।
उन्होंने बताया कि शेष घायलों का उपचार यहां किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY