देश की खबरें | हरियाणा के नूंह में दो वाहनों के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर तेल के एक टैंकर के रोल्स रॉयस कार से टकरा जाने से टैंकर के चालक तथा उसके सहायक की मौत हो गई, वहीं कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
नूंह,23 अगस्त हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर तेल के एक टैंकर के रोल्स रॉयस कार से टकरा जाने से टैंकर के चालक तथा उसके सहायक की मौत हो गई, वहीं कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर की है। तेल का टैंकर गलत दिशा में चल रहा था और वह नगीन पुलिस थाने के अंतर्गत उमरी गांव के निकट लक्जरी कार से टकरा गया।
पुलिस के अनुसार टक्कर के बाद रोल्स रॉयस कार में तत्काल आग लग गई,लेकिन कार सवार पांचों लोगों को साथ ही एक दूसरी कार में यात्रा कर रहे उनके रिश्तेदारों ने सुरक्षित निकाल लिया।
उसने बताया कि इस दुर्घटना में टैंकर के चालक रामप्रीत और उसके सहायक कुलदीप की मौत हो गई। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।
दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। इनकी पहचान चंडीगढ़ निवासी दिव्या और तस्बीर तथा दिल्ली निवासी विकास के तौर पर की गई है। सभी का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना पा कर पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि घायलों का बयान दर्ज करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)