एजेंसी न्यूज

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से दो की मौत, 57 नए मामले सामने आए

एक स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से दो की मौत, 57 नए मामले सामने आए
जमात

अमरावती(आंध्र प्रदेश), 19 मई आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 52 तक पहुंच गयी। राज्य में संक्रमण के 57 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,489 हो गई है।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

राज्य में 9,739 नमूनों की जांच की गई और 69 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में 1,596 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 691 लोगों का उपचार चल रहा है।

यहां जारी एक बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के नए मामलों में से छह मामले चेन्नई के कोयमबेडू बाजार से जुड़े हैं। कुरनूल और चित्तूर जिलों में एक-एक मरीज की मौत दर्ज की गई है।

दूसरे राज्यों से आए संक्रमित मरीजों की संख्या

150 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).