देश की खबरें | बलात्कार के आरोप में जेल के दो प्रहरी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ उप-जेल में बंद एक कैदी की पत्नी के साथ बलात्कार करने के आरोप में जेल के दो प्रहरियों को गिरफ्तार किया गया है।

राजगढ़ (मध्य प्रदेश), 14 अगस्त प्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ उप-जेल में बंद एक कैदी की पत्नी के साथ बलात्कार करने के आरोप में जेल के दो प्रहरियों को गिरफ्तार किया गया है।

नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी रविंद्र चावरिया ने शनिवार को बताया कि एक महिला की शिकायत पर नरसिंहगढ़ उपजेल में पदस्थ दो जेल प्रहरियों पर बलात्कार और धमकी देने के मामले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि होशंगाबाद जिले का रहने वाला एक व्यक्ति जाली नोटों से जुड़े एक मामले में पिछले चार साल से नरसिंहगढ़ की उपजेल में बंद है।

चावरिया ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार यह घटना एक मई की है जब वह अपने पति से मिलने नरसिंहगढ़ जेल गई थी। उसी दौरान तब दोनों आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है। स्थानीय अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\