देश की खबरें | आईएसआईएस के दो कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में अदालत के समक्ष जुर्म स्वीकार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) द्वारा भारत में आपराधिक साजिश रचने के एक मामले में दो व्यक्तियों ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया। आतंकी संगठन देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिये विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के जरिये युवाओं को भर्ती कर अपना आधार मजबूत करना चाहता था।
नयी दिल्ली, 19 अगस्त आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) द्वारा भारत में आपराधिक साजिश रचने के एक मामले में दो व्यक्तियों ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया। आतंकी संगठन देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिये विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के जरिये युवाओं को भर्ती कर अपना आधार मजबूत करना चाहता था।
आरोपी अबु अनस और नजमुल हुडा के वकील कौसर खान ने कहा कि दोनों आरोपियों ने अदालत के समक्ष अपना प्रतिवेदन दिया। अदालत इस मामले में पहले अपना दोष स्वीकार कर चुके छह अन्य आरोपियों की सजा पर बुधवार को दलीलें सुनने वाली थी।
यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में 8,642 मरीज पाए गए: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने इस बीच पहले जुर्म स्वीकार कर चुके छह आरोपियों – मुदब्बिर मुश्ताक शेख, मोहम्मद शरीफ मोइनुद्दीन खान, आसिफ अली, मोहम्मद हुसैन खान, सैयद मुजाहिद और मोहम्मद अजहर खान- की सजा की अवधि पर सुनवाई 24 अगस्त तक के लिये टाल दी।
गलती स्वीकार करते हुए आरोपियों ने अदालत को बताया कि उन्हें “उनके खिलाफ कथित कृत्यों के लिये पछतावा है” और कहा कि भविष्य में वे ऐसे कृत्य या गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे।
यह भी पढ़े | Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में बिना लोहे का बनेगा राम मंदिर, 1 हजार साल होगी मंदिर की आयु.
उन्होंने कहा कि वे समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं और पुनर्वास चाहते हैं।
उनकी याचिका में कहा गया, “आरोपियों का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और जेल के अंदर भी उनका आचरण संतोषजनक था तथा उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है… आरोपी बिना किसी दबाव, धमकी, अनावश्यक प्रभाव के स्वत: जुर्म स्वीकार कर रहे हैं और इसका परिणाम समझते हैं।”
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नौ दिसंबर 2015 को यह मामला दर्ज किया था जो भारत में अपना आधार बढ़ाने के लिये आईएसआईएस द्वारा मुस्लिम युवाओं को संगठन से जोड़ने से संबंधित था। ये लोग विभिन्न सोशल मीडिया मंचों से इन युवाओं को बहकाकर संगठन से जोड़ने की फिराक में थे।
एनआईए ने 2016-17 में 16 लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2020 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

