देश की खबरें | मप्र में भोपाल सहित कोरोना प्रभावित जिलों में रात्रि कर्फ्यू में दो घंटे की ढील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी से प्रभावित भोपाल समेत राज्य के अन्य जिलों में शुक्रवार से रात के कर्फ्यू में दो घंटे की ढील देने और शनिवार को लॉकडाउन हटाकर केवल रविवार को ही इसे जारी रखने का निर्णय किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, सात अगस्त मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी से प्रभावित भोपाल समेत राज्य के अन्य जिलों में शुक्रवार से रात के कर्फ्यू में दो घंटे की ढील देने और शनिवार को लॉकडाउन हटाकर केवल रविवार को ही इसे जारी रखने का निर्णय किया है।

जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कर्फ्यू अब रात आठ बजे से सुबह पांच बजे के स्थान पर रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा अब शनिवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शीघ्र ही आदेश जारी किया जायेगा।

यह भी पढ़े | Kerala Weather Forcast: केरल के 4 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बृहस्पतिवार शाम को प्रदेश में कोरोना वायरस की महामारी की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय किया गया है। प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार देखा गया है।

बैठक में चौहान ने कहा कि कोरोना के एक्टिव प्रकरणों में देश में तुलनात्मक रूप से मध्यप्रदेश 16वें स्थान पर आ गया है। प्रदेश में अभी 8716 मरीजों का उपचार चल रहा है। मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी दर 73.6 प्रतिशत हो गया है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में LoC पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का किया उल्लंघन: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये असाधारण स्थितियों में लॉकडाउन लगाने से पहले जिला प्रशासन को प्रदेश सरकार से इस मामले में मंजूरी लेना होगी।

अधिकारी ने बताया कि यह शिकायत आई थी कि पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदेश में दुकानों को रात आठ बजे से पहले ही बंद कराया जा रहा है। इससे प्रदेश के अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा था। इसके बाद रात्रि कर्फ्यू में दो घंटे ढील देने का निर्णय लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\