एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में हिज्बुल के दो आतंकी ढेर, जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए जबकि सेना का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में हिज्बुल के दो आतंकी ढेर, जवान घायल

श्रीनगर, चार जुलाई जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए जबकि सेना का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के आरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: TMC काउंसलर चंपा दास को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी.

अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों को समर्पण करने का मौका दिया गया और स्थानीय बुजुर्गों के माध्यम से बार-बार उनसे अपील की गयी।

हालांकि सुरक्षाकर्मी जब इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, तो आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि उनके शव मुठभेड़ स्थल पर मिले हैं।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगालः उत्तरी बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 की पार्षद चंपा दास को अपराधियों ने मारी गोली: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी के अनुसार मारा गया एक आतंकवादी विदेशी था और उसकी पहचान अली भाई उर्फ हैदर के रूप में हुई है तथा दूसरे आतंकी की पहचान की जा रही है। वे प्रतिबंधित हिज्बुल मुजाहिदीन संगठन से जुड़े थे।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद समेत अन्य सामग्री जब्त की गयी है और इसे आगे जांच के लिए केस रिकॉर्ड में ले लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2020 12:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).