विदेश की खबरें | दो भावी सम्राट महारानी एलिजाबेथ को जुबली कंसर्ट में करेंगे सम्मानित, बेकहम भी होंगे शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. महारानी के पुत्र प्रिंस चार्ल्स और परपौत्र प्रिंस विलियम समारोह में आने वाले 22,000 लोगों को संबोधित करेंगे, इतना ही नहीं टेलीविजन पर लाखों लोग इस मौके के गवाह बनेंगे।

महारानी के पुत्र प्रिंस चार्ल्स और परपौत्र प्रिंस विलियम समारोह में आने वाले 22,000 लोगों को संबोधित करेंगे, इतना ही नहीं टेलीविजन पर लाखों लोग इस मौके के गवाह बनेंगे।

यह कार्यक्रम महल के बाहर विक्टोरिया मेमोरियल के आसपास बने एक अस्थायी एम्फी-थिएटर में आयोजित होगा।

डेविड बेकहम और टेनिस खिलाड़ी एम्मा राडुकानू भी समारोह में भाग लेंगे, जबकि डायना रॉस 15 वर्षों में अपने पहले यूके लाइव प्रदर्शन के साथ शो का समापन करेंगी।

संगीत कार्यक्रम में एल्टन जॉन द्वारा पहले से रिकॉर्ड प्रस्तुति को भी प्रदर्शित किये जाने की उम्मीद है।

बारिश के पूर्वानुमान के साथ 96 वर्षीय महारानी के शाम के आउटडोर कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद नहीं है। महारानी को हाल ही में घूमने-फिरने में समस्या आने लगी है।

पिछले दो दिनों में यह दूसरी बार है कि महारानी चलने-फिरने की समस्या की वजह से निर्धारित कार्यक्रम में नहीं जा पाई हैं और इस वजह से लोग उन्हें नजदीक से देखने से वंचित हो गये हैं।

महारानी ने शुक्रवार को लंदन में सेंट पॉल कैथेडरल की ओर से आयोजित ‘धन्यवाद ज्ञापन’ समारोह में हिस्सा नहीं ले पाई थी। हालांकि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन शाही परिवार के उन 50 सदस्यों में शामिल थे, जो महारानी को सम्मानित करने के लिए वहां इकट्टा थे।

शाही परिवार के कर्तव्यों से पीछे हटकर दो साल पहले कैलिफोर्निया चले जाने के बाद से हैरी और मेगन की ब्रिटेन में यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी।

रिश्तों में आई गर्माहट के एक अन्य संकेत के तौर पर शाही परिवार ने ट्वीट करके प्रिंस हैरी और मेगन की बेटी लिलिबेट को पहली वर्षगांठ की बधाई दी।

शाही परिवार के आधिकारिक ट्विटर पर लिखा गया था, ‘‘लिलिबेट को पहली वर्षगांठ की बधाई एवं शुभकामनाएं।’’ लिलिबेट शनिवार को एक साल की हो गयी। वह और उसका बड़ा भाई आर्ची इस यात्रा के दौरान सामने नहीं आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\