ताजा खबरें | उत्तराखंड में लक्ष्मणझूला में गंगा नदी में दो डूबे
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट लक्ष्मणझूला क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में नहाते समय तेज बहाव में दो लोग डूब गए।
देहरादून, 28 अप्रैल उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट लक्ष्मणझूला क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में नहाते समय तेज बहाव में दो लोग डूब गए।
पुलिस ने बताया कि मस्तराम घाट पर हुई घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम तलाशी अभियान चला रही है लेकिन पीड़ितों का अब तक कुछ पता नहीं चला है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आठ लोगों का एक दल दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया था तथा नदी में नहाने के दौरान वे सभी पानी की तेज लहरों की चपेट में आ गए ।
पुलिस के मुताबिक, चार लोग सुरक्षित बाहर निकल आए जबकि दो अन्य को राफिटंग गाइड ने बाहर निकाल लियाा । हालांकि, घटना में एक युवक तथा एक युवती डूब गए ।
पुलिस ने बताया कि गाइड द्वारा बाहर निकाले गए दो व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
नदी में डूब गए युवक और युवती की खोजबीन गोताखोरों की टीम द्वारा की जा रही है लेकिन अब तक उनका कुछ पता नहीं चला है ।
युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की रहने वाली 29 वर्षीय नेहा तथा युवक की पहचान नोएडा के निवासी साहिल के रूप में हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

