देश की खबरें | चंबल नदी में डूबने से एक महिला सहित दो श्रद्धालुओं की मौत, लापता पांच लोगों की तलाश जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के करौली जिले के मंडरायल थाना क्षेत्र में शनिवार को मध्य प्रदेश से कैला देवी के दर्शन करने जा रहे सात श्रद्धालु चंबल नदी में डूब गए।
जयपुर, 18 मार्च राजस्थान के करौली जिले के मंडरायल थाना क्षेत्र में शनिवार को मध्य प्रदेश से कैला देवी के दर्शन करने जा रहे सात श्रद्धालु चंबल नदी में डूब गए।
पुलिस अधीक्षक नारायण लाल टोगस ने बताया कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दो परिवारों के 17 लोग शनिवार सुबह करौली के कैलादेवी के दर्शन के लिये चंबल नदी को पार कर थे। उन्होंने बताया कि पानी के बहाव के कारण गहराई में जाने से सात लोग डूब गये, वहीं, 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
उन्होंने बताया कि चंबल नदी में डूबे सात लोगो में से दो के शव बरामद कर लिये गये हैं, वहीं पांच लोगों की तलाश जारी है।
उन्होंने बताया कि नदी में मिले शवों की शिनाख्त देवकीनंदन और कल्लो के रूप में की गई है।
करौली के जिलाधिकारी अंकित कुमार ने बताया, ‘‘मध्य प्रदेश से 17 लोग कैलादेवी मेले में भाग लेने के लिये आ रहे थे और चंबल नदी पार करते समय बहाव की वजह से वो लोग उसमें बह गये। उसमें से 10 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है।’’
उन्होंने बताया कि दो शवों को नदी से निकाल लिया गया है, जबकि अन्य पांच लापता लोगों की तलाश के लिये बचाव अभियान जारी है।
मंडायल थाने के पुलिस उपनिरीक्षक जगदीश ने बताया कि लापता पांच लोगों की तलाश के अभियान में गोताखोरों के दल के साथ साथ स्थानीय ग्रामीण और अन्य लोगों की मदद ली जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2023 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

