देश की खबरें | 1947 में पाकिस्तान समर्थित कबायलियों के हमले पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में पहली बार ‘‘22 अक्टूबर 1947 की स्मृति’’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसी दिन पाकिस्तान समर्थित कबायलियों ने कश्मीर पर आक्रमण किया था और हमले को नाकाम करने के लिए भारतीय सैनिकों को हवाई मार्ग से घाटी पहुंचाया गया था जिसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरु हुआ था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 21 अक्टूबर जम्मू कश्मीर में पहली बार ‘‘22 अक्टूबर 1947 की स्मृति’’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसी दिन पाकिस्तान समर्थित कबायलियों ने कश्मीर पर आक्रमण किया था और हमले को नाकाम करने के लिए भारतीय सैनिकों को हवाई मार्ग से घाटी पहुंचाया गया था जिसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरु हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि उम्मीद है कि केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, शिक्षाविद, सेना एवं वायुसेना के पूर्व अधिकारी और रक्षा विशेषज्ञों सहित कई गणमान्य व्यक्ति बृहस्पतिवार को शुरू होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे।

यह भी पढ़े | कोरोना के पंजाब में आज 499 नए केस, 23 की मौत: 21 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि यहां एसकेआईसीसी में जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के सहयोग से राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान कला इतिहास, संरक्षण एवं संग्रहालय विज्ञान द्वारा आयोजित की जा रही यह संगोष्ठी इस दिन के ऐतिहासिक विमर्श को सामने लाएगी।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘संगोष्ठी द्वारा प्रस्तावित विषय पर भविष्य की प्रदर्शनी / संग्रहालय के आकार और आकृति को रेखांकित करना प्रस्तावित है ... इस तरह की पहल का उद्देश्य इतिहास के इस चरण के बारे में लोगों में जागरूकता लाना होगा।’’

यह भी पढ़े | Kamal Nath ‘Item’ Remark Row: चुनाव आयोग ने ‘आइटम’ वाले बयान के लिए कमलनाथ को भेजा नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब.

इस कार्यक्रम से यह स्मरण करने में मदद मिलेगी कि स्वतंत्रता प्राप्ति के तुरंत बाद देश ने पहली लड़ाई कैसे लड़ी थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘दुनिया भर में संग्रहालय और प्रदर्शनियों को इस तरह के ऐतिहासिक आख्यानों को प्रदर्शित करने वाले स्थलों के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।’’

अधिकारी ने कहा कि एक संग्रहालय या एक प्रदर्शनी 22 अक्टूबर, 1947 के ऐतिहासिक कथा का दस्तावेजीकरण करने और जीवंत करने का एक मंच बनेगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आक्रमणकारियों की हिंसा और अत्याचार को याद करना और इस चुनौती पर काबू पाने में दिखाई गई वीरता उन लोगों के लिए एक श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने स्वतंत्र भारत की पहली लड़ाई में अपना जीवन न्योछावर किया था। यह प्रदर्शनी या स्मारक अपने तरह का पहला होगा।’’

22 अक्टूबर, 1947 को, पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला किया था जिस दौरान बड़े पैमाने पर लूट और बर्बरता हुई थी। हजारों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को निर्दयता से मार डाला गया था। 26 अक्टूबर, 1947 को तत्कालीन डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय के समझौते पर हस्ताक्षर किये थे जिसके बाद भारतीय सैनिकों को कबायली आक्रमणकारियों को पीछे धकेलने के लिए श्रीनगर पहुंचाया गया था।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\