चाईबासा (झारखंड), 22 मार्च झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को हुए आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई जबकि एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि छोटानागरा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत वनग्राम मरंगपोंगा वन क्षेत्र के पास अपराह्न करीब 2.30 बजे परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट हुआ था।
उन्होंने बताया कि यह विस्फोट उस दौरान हुआ था जब क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाया हुआ था, लेकिन तलाशी अभियान के दौरान विस्फोट हो गया।
उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में दो जवान सुनील कुमार मंडल और पार्थ प्रतिम डे घायल हो गए हैं और उन्हें हवाई मार्ग से इलाज के लिए रांची ले जाया गया था।
शेखर ने बताया, ‘‘सीआरपीएफ की 193 बटालियन में उपनिरीक्षक मंडल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY