बुलंदशहर, 14 जुलाई उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ पहले ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी विशाल को घायल अवस्था में पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी अमन को तलाशी अभियान के दौरान दबोचा गया था।
पुलिस ने कहा कि विशाल और अमन दोनों गाजियाबाद जिले के निवासी हैं और कथित तौर पर दिल्ली और नोएडा से वाहन चोरी करते हैं।
यह भी पढ़े | सचिन पायलट के बर्खास्तगी के बाद राजस्थान कांग्रेस में फूट, एक साथ 59 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा.
उन्होंने कहा कि दोनों ने बुलंदशहर जिले में भी कथित तौर पर लूट की दो वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के मुताबिक, विशाल के खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं जबकि अमन पांच आपराधिक मामलों में आरोपी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY