एजेंसी न्यूज

Rajasthan: करंट की चपेट में आकर दो चचेरे भाइयों की मौत, बचाने में दो अन्य लोग घायल

राजस्थान के टोंक जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को खेत पर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई और दोनों को बचाने के फेर में परिवार के दो अन्य लोग करंट लगने से घायल हो गये.

Rajasthan: करंट की चपेट में आकर दो चचेरे भाइयों की मौत, बचाने में दो अन्य लोग घायल
Tag with Death Body (Photo Credit: Mid Day)

जयपुर, 12 जून राजस्थान के टोंक जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को खेत पर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई और दोनों को बचाने के फेर में परिवार के दो अन्य लोग करंट लगने से घायल हो गये. पुलिस अधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि अहमदपुरा चौकी गांव निवासी दिलखुश मीणा (22) सोमवार को सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहा था, लेकिन इस दौरान वह 11 किलोवाट लाइन के टूटे तार से करंट की चपेट में आ गया. यह भी पढ़ें: दिल्ली उच्च न्यायालय ने यौन उत्पीड़न की शिकार 13-वर्षीया नाबालिग को 24 सप्ताह का गर्भ समाप्त करने की दी अनुमति

अधिकारी ने बताया कि उसके शोर मचाने पर उसका चचेरा भाई सोनू मीणा (19) उसके पास पहुंचा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। उन्होंने कहा कि कंरट से दोनों की मौत हो गई.

अधिकारी ने बताया कि दोनों को बचाने के लिए सोनू के पिता महावीर मीणा (45) और ताऊ अर्जुन मीणा (50) भी गये, लेकिन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। मृतकों के परिजनों ने मौत के लिए बिजली निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए बिजली बोर्ड के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में बिजली बोर्ड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 337, 304 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2023 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).