Amethi Road Accident: अमेठी में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गयी और एक अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
अमेठी (उप्र), 9 जनवरी : अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गयी और एक अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार देर शाम को हुआ, जब क्षेत्र के कंजास गांव निवासी रामसमुझ मौर्य (65) व उनके भाई तुंग नाथ मौर्य (60) मुकदमे की पैरवी में अपने वकील के साथ जिला मुख्यालय गौरीगंज गए हुए थे.
देर शाम को दोनों अपने वकील सुलतानपुर जिले के इसौली, कारीभीत निवासी पंकज कुमार निवासी के साथ बाइक से घर वापस आ रहे थे. पुलिस ने बताया कि मुसाफिरखाना के नागेसरगंज अंडरपास के पास उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी और चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. ट्रक मुसाफिरखाना से गौरीगंज की तरफ जा रहा था. यह भी पढ़ें : Haryana Shocker: 500 छात्राओं ने प्रोफेसर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार तीनों लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामसमुझ व तुंगनाथ को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता पंकज को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. मुसाफिरखाना के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा सीसीटीवी फुटेज के जरिए ट्रक की तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2024 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

