एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में दो भाइयों के नदी में डूबने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोटा जिले में ताकली नदी में दो भाइयों के डूबने की आशंका है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में दो भाइयों के नदी में डूबने की आशंका

कोटा, 28 जुलाई कोटा जिले में ताकली नदी में दो भाइयों के डूबने की आशंका है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि तलाश जारी है।

चेचट थाना प्रभारी बन्नालाल ने बताया कि धानी गांव के निवासी 35 वर्षीय महावीर कावत और 25 वर्षीय भरत कावत कथित तौर पर मछली पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे गांव के पास नदी में गए थे।

जब वे अपने गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ मछली पकड़ रहे थे, तभी नदी में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया और दोनों बह गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वह बचाने में कामयाब नहीं हो सके।

एसडीआरएफ की टीम ने नदी में करीब दो किलोमीटर तक खोजबीन की, लेकिन उनका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).