देश की खबरें | जबलपुर में करंट से हाथी की मौत के मामले में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक गांव के पास करंट लगने से जंगली हाथी की मौत के मामले में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जबलपुर, 28 नवंबर मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक गांव के पास करंट लगने से जंगली हाथी की मौत के मामले में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जबलपुर की वन मंडलाधिकारी अहाना तिर्की ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र में घूम रहे दो हाथियों में से एक का शव शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर मोहास गांव के पास मिला था।

यह भी पढ़े | UP: बलरामपुर में पत्रकार और उसके साथी को कमरे में बंद कर लगाई आग, दोनों की मौत- जांच में जुटी पुलिस.

उन्होंने बताया कि शिकारियों द्वारा जंगली सूअरों के लिये फैलाये गये बिजली के तारों की चपेट में आकर हाथी की मौत हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि दूसरे जंगली हाथी का पता लगाने का प्रयास किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | Farmer’s Protest: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर पर बोला हमला, कही ये बड़ी बात.

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जब उन्होंने जाल में हाथी को मृत देखा तो बिजली का कनेक्शन काट दिया था।

तिर्की ने बताया कि आरोपी पास के गांव के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे जांच जारी है।

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के वन्यपशु चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप अग्रवाल ने बताया कि मृत हाथी की सूंड जली हुई थी और उसके अन्य अंग भी गंभीर रुप से जख्मी थे।

डीएफओ ने शुक्रवार को बताया था कि मंडला जिले से जबलपुर जिले के दक्षिणी हिस्से में इन दो हाथियों ने प्रवेश किया और ये नर्मदा नदी के किनारे बसे गांवों में पिछले दो दिनों से घूम रहे थे।

उन्होंने कहा कि ये हाथी मंगेली, मोहस और जमतरा के गांवों में दिखाई दिए हैं। हालांकि, इन्होंने अब तक न तो किसी व्यक्ति पर हमला किया है और न ही किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\