देश की खबरें | जम्मू में नाबालिग के साथ बलात्कार करने के आरोप में दो गिरफ्तार: पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जम्मू, 20 जून जम्मू में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद नरवाल बाला के रहने वाले मंजूर हुसैन और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि अपनी शिकायत में, पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता के 363 (अपहरण) और 376-डी (सामूहिक बलात्कार) और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) 5/6 सहित कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि एक विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच जारी है।
इस बीच, शहर के पॉश गांधी नगर इलाके से एक संदिग्ध ड्रग तस्कर को 22.5 किलोग्राम पोस्ता की भूसी के साथ गिरफ्तार किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि रियासी के भुदान गांव के रहने वाले मोहम्मद रफीक के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)