देश की खबरें | जम्मू में ‘धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले’ नारे लगाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में हाल ही में एक रैली के दौरान एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।

जम्मू, 20 अगस्त जम्मू में हाल ही में एक रैली के दौरान एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।

यह गिरफ्तारी पक्का डांगा थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295-ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर किया गया कृत्य) और 147 (दंगों के लिए सजा) के तहत प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद हुई है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को इस घटना पर जम्मू कश्मीर प्रशासन की आलोचना की और पूछा कि क्या नारे लगाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है।

महबूबा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जब प्रशासन कश्मीर में तिरंगा यात्रा का दिखावा करने में व्यस्त था, तो जम्मू में एक और घटना हुई, जहां दक्षिणपंथी कट्टरपंथियों ने खुले तौर पर मुस्लिम नरसंहार का आह्वान किया।’’

अपने पोस्ट में रैली का एक वीडियो साझा करते हुए जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू में रैली के दौरान‘‘भड़काऊ नारे’’ लगाए गए। उन्होंने सवाल किया ‘‘प्रशासन ने इन अपराधियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है?’’

रविवार को पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस मीडिया सेंटर जम्मू ने कहा कि मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, ‘‘दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे और भी गिरफ्तारियां होंगी। जम्मू में किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।’’ इस पर महबूबा ने कहा कि वह पुलिस की ‘‘त्वरित कार्रवाई’’ की सराहना करती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\