देश की खबरें | हरियाणा में महिला की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर हरियाणा के बल्लभगढ़ जिले में एक कालेज के बाहर 21 साल की एक महिला की हत्या के करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है ।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि विशेष जांच टीम का गठन किया गया ताकि मामले की जांच जल्दी हो सके ।

यह भी पढ़े | उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- दिल्ली सरकार के स्कूल से 5 बच्चे IIT में चयनित हो सकते हैं तो यही सफलता अन्य स्कूलों में भी दोहराई जा सकती है.

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी तौसीफ और उसके साथी रेहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों क्रमश: गुरूग्राम और नूंह जिले के रहने वाले हैं ।

उन्होंने बताया कि दोनों को फरीदाबाद जिला अदालत में पेश किया गया और उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है ।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: पेशावर में ब्लास्ट के बाद पुलिस ने इस्लामाबाद में हाई एलर्ट घोषित किया: 27 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बल्लभगढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक जयवीर राठी ने इससे पहले कहा था कि कॉमर्स संकाय से स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता परीक्षा देकर सोमवार को दोपहर बाद कॉलेज से बाहर निकली कि यह घटना हुयी ।

पुलिस ने बताया था कि आरोपी कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे और अपहरण करने के उद्देश्य से पहले युवती को खींच कर गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया और जब वे इसमें सफल नहीं रहे तो उन्होंने उसे गोली मार दी ।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)