उत्तर प्रदेश में विद्यालय जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में दो गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन्स इलाके में विद्यालय जाने वाली लड़कियों से कथित छेड़छाड़ के लिए कुख्यात दो लोगों को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
मुजफ्फरनगर (उप्र), 7 अक्टूबर : मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन्स इलाके में विद्यालय जाने वाली लड़कियों से कथित छेड़छाड़ के लिए कुख्यात दो लोगों को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
आरोपी सुहैल और अनस के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया. उन दोनों को लड़कियों के परिवार के सदस्यों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई. इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने विद्यालय से घर लौट रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ किया. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन किया
वहीं एक अन्य मामले में बुधवार को कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय विद्यार्थी से दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. मंगलवार को आरोपी सागर और पवन ने युवती का अपहरण कर लिया था और निकट के एक स्थान ले जाकर कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2021 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

