देश की खबरें | असम के जोरहाट में डॉक्टर की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के जोरहाट जिले में एक डॉक्टर की हत्या करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जोरहाट, छह सितंबर असम के जोरहाट जिले में एक डॉक्टर की हत्या करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Delhi: दिल्ली में 9 सितंबर से खुलेंगे पब और बार, खड़े होकर नहीं पी सकेंगे शराब.

उन्होंने कहा कि जे के सैकिया मेमोरियल होमियोपैथिक मेडिकल कालेज में इंटर्न डॉक्टर राहुल बासुमतारी, जोरहाट के लीचुबारी क्षेत्र के चन्दन नगर में किराए का घर लेकर रहते थे जहां वह शनिवार को मृत पाए गए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “घटना प्रकाश में तब आई जब मकान मालिक ने पाया कि बासुमतारी की मोटरसाइकिल गायब है। वह इस संबंध में पूछने के लिए ऊपर गया जहां उसे बासुमतारी की खून से लथपथ लाश मिली।”

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 23,350 नए केस, 328 लोगों की मौत: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि शुक्रवार को चाकू से गला काटकर बासुमतारी की हत्या की गई।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल से चाकू बरामद हुआ है।

अधिकारी ने कहा, “हमने घटना के संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिनमें मुख्य आरोपी शामिल है जिसने डॉक्टर की हत्या की और उसकी मोटरसाइकिल तथा मोबाइल चुराया। उनसे पूछताछ की जा रही है।”

जांच अधिकारी के अनुसार डॉक्टर उदालगिरी के निवासी थे और आरोपी के साथ उनके अच्छे संबंध थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\